मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उद्धव ठाकरे सरकार ने किया सस्पेंड

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को आखिरकार महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। परमबीर सिंह पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले दिनों वे हाजिर हुए थे। बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह कार्रवाई की। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्विस रूल का उल्लंघन किया है। परमबीर सिंह छुट्टी खत्म होने के बाद भी उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और न ही उन्होंने इस संदर्भ में महाराष्ट्र गृह मंत्रालय से संपर्क किया। उनके खिलाफ महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कम से कम पांच मामले दर्ज हैं। बता दें कि ‘एंटीलिया’ कांड के बाद मार्च में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर दिए गए परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्तरां से एक महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था।