
🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 04 नवम्बर 2021
दिन- गुरुवार
मेष: आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। परिवार का सान्निध्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
वृष: अज्ञात भय से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें।
मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पुरुषार्थ फलदायी होगी।
तुला: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी फिर भी जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे।
धनु: पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार की संभावना है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों का सुखद सामचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के संबंध में भी सुखद समाचार मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार की महिला प्रमुख से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।