
आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 121 रुपये/लीटर पर पहुंचा पेट्रोल, राजधानी में डीजल का भाव 100 के करीब

आज पेट्रोल के दामों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो वहीं आज डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं । कई राज्यों में पेट्रोल दाम 110 रुपये से ऊपर और डीजल के दाम 100 के ऊपर पहुँच चुका है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।
देश का सबसे महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश (अनूपुर) में 121.21/- प्रति लीटर
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 98.42 | ₹ 110.04 |
मुंबई | ₹ 106.62 | ₹ 115.85 |
कोलकाता | ₹ 101.56 | ₹ 110.49 |
चेन्नई | ₹ 102.59 | ₹ 106.66 |
* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।
किन राज्यों में 110 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल:
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 110 रुपये पार हो चुका है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।