लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत से आम आदमी परेशान, राजधानी में 107 रुपये पहुंचा पेट्रोल का भाव

आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।
देश का सबसे महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश (अनूपुर) में 120.76/- प्रति लीटर
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 98.42 | ₹ 109.69 |
मुंबई | ₹ 106.62 | ₹ 115.50 |
कोलकाता | ₹ 101.56 | ₹ 110.15 |
चेन्नई | ₹ 102.59 | ₹ 106.35 |
* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।
किन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल:
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 105 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।