रविवार, अप्रैल 2Digitalwomen.news

बहादुरगढ़ में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं मनसा की किसान महिलाओं को डंपर ने कुचला, तीन की मौत दो घायल

केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान आज सुबह किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं भी घायल हो गई हैं। ये सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं।
बता दें की आज गुरुवार की सुबह करीब सवा छह बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तभी तेज गति से आए डंपर ने रौंद दिया। इनमें से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शवों को अपने कब्जे में प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया है। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

%d bloggers like this: