थमने का नाम नहीं ले रहे पेट्रोल और डीजल के भाव, आज फिर से हुई कीमतों में बढ़ोतरी

देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिनों के ठहराव के बाद एक बार आज तीसरे दिन फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 95.27 | ₹ 106.54 |
मुंबई | ₹ 103.26 | ₹ 112.44 |
कोलकाता | ₹ 98.38 | ₹ 107.11 |
चेन्नई | ₹ 99.59 | ₹ 103.61 |
* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।
किन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल:
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।