आज फिर से बड़े पेट्रोल और डीजल के दाम, मुंबई में ₹110 के पार पहुंचा पेट्रोल

देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी आम आदमी की आमदनी पर काफी असर डाल रहे हैं। हर देश में आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 38 पैसे बढ़ें हैं तो वहीं पेट्रोल के दाम 34 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के कायबाद एक बार फिर से शुरू हो चुका हैं। आज डीजल के दाम में 35 से 38 पैसे, तो वहीं पेट्रोल के दाम 34 से 35 पैसे की बढ़त हुई हैं।
जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.14 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.87 रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 93.87 | ₹ 105.14 |
मुंबई | ₹ 97.52 | ₹ 111.09 |
कोलकाता | ₹ 96.98 | ₹ 105.76 |
चेन्नई | ₹ 98.26 | ₹ 102.40 |
किन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल:
बता दें की मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। जिसमें मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।