आज फिर से बड़े पेट्रोल और डीजल के दाम, मुंबई में ₹110 के पार पहुंचा पेट्रोल

देश में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी आम आदमी की आमदनी पर काफी असर डाल रहे हैं। हर देश में आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे बढ़ें हैं तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 93.52 104.79
मुंबई 101.40 110.75
कोलकाता 96.63 105.43
चेन्नई 97.93 102.10
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँची पेट्रोल की कीमत:
बता दें कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 के पार पहुंच चुके हैं जिनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।