
आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के कायबाद एक बार फिर से शुरू हो चुका हैं। आज डीजल के दाम में 30 से 31 पैसे, तो वहीं पेट्रोल के दाम 24 से 25 पैसे की बढ़त हुई हैं।
जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है कीमत:
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 89.87 | ₹ 101.64 |
मुंबई | ₹ 97.52 | ₹ 107.71 |
कोलकाता | ₹ 92.97 | ₹ 102.17 |
चेन्नई | ₹ 94.45 | ₹ 99.36 |
किन राज्यों में 100 रुपये के पार पहुँचा पेट्रोल:
बता दें की मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। जिसमें मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।