पंजाब में नए कैबिनेट के गठन पर मंथन शुरू, दिल्ली राहुल गांधी के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी

पंजाब में नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नई कैबिनेट के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल शुक्रवार को दिल्ली पहुँच चुके हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि नई कैबिनेट का बहुत जल्द एलान संभव है। कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान और मुख्यमंत्री चन्नी मंत्रियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री चन्नी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे।मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम तक नए मंत्रियों के नामों के फाइनल होने की उम्मीद है और अगले सप्ताह इनकी शपथ ग्रहण होगी।