
यूपी में बीजेपी और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियों के गठबंधन को ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी गई है। दोनों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद भी शामिल थे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsकेंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री @dpradhanbjp, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री @RadhamohanBJP, प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय निषाद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। pic.twitter.com/Ye0tn7Vp6f
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) September 24, 2021