मुंबई के साकीनाका इलाके में हुए दुष्कर्म के पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत

शुक्रवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था जहां उसके मृत्यु की पुष्टि अस्पताल ने कर दी है।
बता दें की शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह मुंबई के साकी नाका इलाके में बड़ी वारदात हुई। जहाँ खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर दरिंदगी की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पीड़िता ने आज शनिवार को दम तोड़ दिया।
इस वारदात पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो दिल्ली से महिला आयोग की एक सदस्य को रवाना किया जाएगा साथ ही पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।