
🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 08 सितंबर 2021
दिन – बुधवार
मेष -आज आपको अपनी मेहनत पूरा फल मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेंंगे, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृष- आज आप विवाद को बढ़ावा दें सकते है किसी परिचित व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें, नियंत्रण रखें।
मिथुन- आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा दिन अच्छा रहेगा।
कर्क– आज आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है,ध्यान रखे। लापरवाही न करें।
सिंह – आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भाग्य अनुकूल है,। माता का ध्यान रखे घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या- आज आपको कही से बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आलस्याता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक-लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
तुला-आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होकर, स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा । नौकरी में आराम रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अथवा अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृश्चिक– आज आपकी बहुत दिनों से बनी योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा । नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु-आज आपकी बहुत दिनों से डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर व पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। पड़सी से विवाद हो सकता है।
मकर-आज आप किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। गलत संगत से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कुम्भ-आज आपको चोट व रोग से बाधा संभव है। किसी विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग और प्रसन्नता रहेगी।
मीन-आज आपको अच्छी एवं उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।