हरियाणा के करनाल में आज होगी किसानों की महापंचायत, करनाल, कैथल समेत पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

28 अगस्त को कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज किसान हरियाणा के करनाल में मिनी सचिवालय का घेराव करेंगे। किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले ही प्रशासन अलर्ट है। इस दौरान करनाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन के द्वारा धारा-144 लागू कर दी गई है। साथ हीं करनाल में किसानों की महापंचायत में उपद्रव की आशंका को देखते हुए सरकार ने कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत और कैथल में भी सात सितंबर रात 11: 59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं और मैसेज सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसानों के प्रदर्शन के दौरान करनाल व आसपास के जिलों में स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है और इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई है।