
🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 30अगस्त 2021
दिन – सोमवार
मेष: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।
मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।
कन्या: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु: भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। मंगल के अस्त होने से स्वास्थ्य या व्यवसाय प्रभावित होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाही खर्च से बचना होगा, संयम बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी ।