
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान देने पर भाजपा नेता नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे का महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र में विवाद गहराता जा रहा है। राज्य में शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच नासिक में भाजपा के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्थरबाजी करने वाले लोग शिवसेना के कार्यकर्ता हैं। वहीं, सांगाली में राणे के पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला भी सामने आया है।
दरअसल, राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह डाली थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद नासिक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।