
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरुवार की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में मंडल प्रधान समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
बता दें की यह घटना गुरुवार रात लगभग नौ बजे हुई थी, जब मंडल प्रधान परिवार के कुछ अन्य सदस्य घर में बैठे थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ इससे जसवीर सिंह, उनके पिता सहित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। सभी को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया, जहाँ बच्चे की मौत हो गई है।