
जवाहर नवोदय विद्यालय यानी जेएनवी की 11 अगस्त को होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा या चयन परीक्षा 2021 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए गए हैं।
इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर सूचना जारी कर दी गई है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कुल 62 परीक्षा केंद्रों परिवर्तित किए गए हैं।
जेएनवीएसटी परीक्षा 2021 के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, बिहार, महाराष्ट्र राजस्थान
बिहार- केंद्र का नाम नवरास्ता उच्च माध्यमिक विद्यालय पताही मुजफ्फरपुर और बृज किशोर किदार गार्डन, डाक बंगला रोड है।
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के पालघर और रत्नागिरी जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्र बदल गए हैं। नए परीक्षा केंद्रों के नाम – कृष्ण विद्यालय नगर पालिका संकुल, हिंदी हाई स्कूल जोशीबाग, कल्याण, 6 13 महाराष्ट्र 21 रत्नागिरी आर बी शिर्के हाई स्कूल रत्नागिरी, जिला- रत्नागिरी- 415 612 राजेंद्र माने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अम्बव, ताल संगमेश्वर, 713 महाराष्ट्र 21 रत्नागिरी न्यू इंग्लिश स्कूल देवरुख, ताल- संगमेश्वर, जिला- रत्नागिरी- 415- 804 फाटक हाई स्कूल, ताल और जिला रत्नागिरी।
राजस्थान- राजस्थान के लिए नया परीक्षा केंद्र मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मकराना है।
इन राज्यों के केंद्रों में किया गया परिवर्तन :
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बता दें की ओडिशा, मिजोरम, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना में जिला कोड के साथ विस्तृत परीक्षा केंद्र का पता दिया गया है।
बता दें की इस वर्ष जेएनवी की 6वीं परीक्षा 2021 के लिए 2 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
[…] हैं।नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध JNVST 2022 कक्षा […]