
3 अगस्त मंगलवार का राशिफल—–
मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान, संपत्ति के निमार्ण की दिशा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव स्थिति रहेगी। संयम से काम लें। कुछ नए संबंध बनेंगे।
मिथुन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मन खिन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
कन्या: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष के कारण मन अशांत रहेगा। संयम से काम लें।
तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठ बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक: निर्माण कार्य या शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।