बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री,आज सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ आज सुबह 11 बजे लेंगे।
येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार शाम को केंद्रीय पर्यवेक्षकों धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह की देखरेख में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें येदियुरप्पा ने अपने करीबी और लिंगायत समुदाय से आने वाले राज्य के गृहमंत्री बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा, जिन्हें सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। जिसके बाद देर रात बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।
बता दें की बसवराज बोम्मई सादर लिंगायत समुदाय से आने वाले पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। खेती से जुडे़ होने के नाते कर्नाटक के सिंचाई मामलों का जानकार माना जाता है। राज्य में कई सिंचाई परियोजनाएं शुरू करने की वजह से उनकी सराहना की जाती है। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत की पहली 100 फीसदी पाइप सिंचाई परियोजना लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है। बसवराज 2008 में बीजेपी में शामिल हुए थे, और तभी से अपने बेहतर कामों की वजह से लगातार पार्टी में ऊपर चढ़ते चले गए। वह पहले राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे हैं।
इसके साथ साथ उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।