

🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 23 जुलाई 2021
मेष: विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। महिला अधिकारी से पीड़ा मिल सकती है। सम्मानपूर्वक वार्ता करें, वही आपके लिए हितकर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम बतरें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति आ सकती है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: दांपत्य जीवन में विषयोग गलतफहमी दे सकता है। सावधानी बरतनी होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य से समस्या का निदान होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी या स्वास्थ्य तनाव का कारण हो सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम न रखने से तनाव बढ़ सकता है।
तुला: गृह कार्य में व्यस्त होंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महत्वाकांक्षी होना बुरी बात नहीं है, लेकिन उसे व्यावसायिक रूप देना आवश्यक है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: कुटुम्ब से कष्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक प्रगति होगी।
मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें। भावुकता रिश्तों में चोट कर सकती है, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, निकट के व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।