
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज राजधानी दिल्ली में चल रहे मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसानों को जंतर-मंतर पर किसानों के प्रदर्शन को अनुमति दी है।
जिसके बाद आज लगभग 200 के साथ पांच बसों में सुबह 10:30 बजे दिल्ली के जंतर मंतर के पास अपना प्रदर्शन करेंगे।
बता दें की लगभग महीने पहले संसद में तीन कृषि क़ानून पारित हुए थे। जिसे किसान वापस लेने की मांग पर उस समय से ही अड़े हुए हैं और इसके विरोध में दिल्ली के सभी बॉर्डर पर अपना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। हज़ारों किसान सर्दी और गर्मी के बाद अब बरसात के मौसम में भी प्रदर्शन स्थलों पर डटे हुए हैं।
वहीं अब किसान संगठन इन्हें वापस करने की मांग को लेकर संसद के बाहर ही पहुंच गए हैं। इससे ठीक छह महीने पहले 22 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच इस मुद्दे पर हुई वार्ता हुई थी जो की सफल नहीं हुई थी। तब से दोनों पक्षों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।