

14 जुलाई बुधवार का राशिफल—
मेष: रोग या विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मिथुन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक समस्या भी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलीभूत होगा।
सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगें।
कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक प्रगति होगी।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय भी मानसिक पीड़ा देगा। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लिए गए निर्णय पर दृढ़ता आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगी। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।
धनु: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। नए सबंध बनेंगे।
कुंभ: रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।