
मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, कुछ राज्यों में राज्यपालों का हुआ ट्रांसफर, तीन राज्यों में हुई नई नियुक्ति
- पी.एस. मिजोरम के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया।
- त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।
- कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में थावरचंद गहलोत को नियुक्त किया गया है।
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया।
- मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गयी है।