
हांगकांग के हाइफून शेल्टर में आज अहले सुबह लगभग 2.30 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक 16 जहाजों में आग लग गई, जिसकी वजह से करीब 10 नावें डूब गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
यह आग हांगकांग के एबरडीन साउथ टाइफून शेल्टर में लगी। आग इतनी भीषण की थी कि छह घंटे से अधिक समय तक जलती रही। अग्निशमन दल ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा पाया।