
दिनांक- 21 जून 2021
🌺 आज का राशिफल 🌺
मेष: मंगल और शुक्र की युति पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
मिथुन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
सिंह: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
तुला: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण या विभागी परिवर्तन का प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। तनाव से बचें।
कुंभ: रोग और शत्रु तनाव दे सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण क्लेश मिलेगा। संयम बरतें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।
मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।