
ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंत्रियों को दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई। ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों में से 8 महिलाएं शामिल हैं।
इस मंत्रिमंडल में पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, पूर्व IPS हुमायूं कबीर समेत कई नए चेहरे भी शामिल हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज दोपहर तीन बजे नबान्न में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट दर्जे के मंत्री हैं, तो 10 को स्वतंत्र प्रभार और 9 राज्य दर्जा के मंत्री हैं। इस मंत्रिमंडल में ही सभी मंत्रियों के विभागों का बंटबारा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग खुद अपने पास रखेंगी, जबकि पुराने मंत्रियों के विभागों में कुछ फेरबदल हो सकते हैं।