ट्विटर ने जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट किया सस्पेंड

ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने कहा है कि उसके नियमों के उल्लंघन के कारण अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि यह भ्रम के कारण हो सकता है। क्योंकि इस ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया जो भारत में संचालन के लिए निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करता हो। हमें उम्मीद है कि थोड़ी देर में यह ठीक हो जाएगा और ट्विटर हैंडल दोबारा बहाल होगा। हम इस ट्विटर हैंडल को वेरीफाई करने के लिए भी ट्विटर को लिख रहे हैं।यह एक टेक्निकल ग्लिच हो सकता है। हलाकिं मनोज सिन्हा का व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट चल रहा है।