Sat, September 30, 2023

DW Samachar logo

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

दिनांक- 13 अप्रैल 2021

🌺 आज का राशिफल 🌺

मेष: राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: शाही खर्च पर नियंत्रण करें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव मिल सकता है, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें जिससे किसी तरह की पारिवारिक कलह न हो।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मकर: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

🌺🌼सुविचार🌼🌸

आवेश में कही गई सत्य बात भी स्वतः असत्य के समान हो जाती है, अतः अपनी बात को धैर्य और शांति के साथ प्रस्तुत करनी चाहिए ।

Relates News