Rafale Fighter Jet: 3 Rafale fighter jets to land in India today
आज भारतीय सेना में शामिल होंगे तीन और राफेल लड़ाकू विमान

भारतीय सेना और सुरक्षा को मजबूती देते हुए आज तीन राफेल लड़ाकू विमानों की खेप फ्रांस से भारत आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों राफेल लड़ाकू विमान आज सुबह 7:00 बजे फ्रांस से उड़ान भर कर शाम 7:00 बजे तक अंबाला के एयरबेस पर लैंड करेंगे। ये तीनों विमान फ्रांस से भारत की दूरी बिना रुके तय करेंगे।
फ्रांसीसी और भारतीय राजनयिकों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला लाने के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच गई थी।
बता दें कि भारत ने फ्रांस सरकार के साथ सितंबर, 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया था। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था जिसके बाद भारतीय वायुसेना के अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन ने जुलाई, 2020 और जनवरी, 2021 के बीच 11 राफेल लड़ाकू विमानों को पहले ही वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। इन्हें लद्दाख सीमा पर तैना किया गया है।
इसके बाद अब नौ विमानों का अगला जत्था अप्रैल में भारत आएगा। इनमें से पांच विमानों को उत्तरी बंगाल में हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। फ्रांस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे।