बुधवार, मई 31Digitalwomen.news

Catch the Rain: पीएम मोदी आज जल शक्ति अभियान : कैच द रेन की करेंगे सुरुआत

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘जल शक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान को ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ नाम दिया गया है। वहीं आज पीएम की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट बनाया गया है।
इस अभियान पूरे देश में 22 मार्च 2021 से 30 नवंबर 2021 तक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। मानसून से पहले और मानसून के दौरान यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों की भागीदारी के जरिये जमीनी स्तर पर जल संरक्षण लिए आंदोलन के रूप में इसे शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

%d bloggers like this: