Sahitya Akademy: Congress Leader Veerappa Moily is among the 20 writers to receive the Sahitya Akademi Award for 2020
साहित्य अकादमी के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के नाम का ऐलान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली भी महाकाव्य के लिए होंगे सम्मानित

साहित्य अकादमी ने हिंदी में कविता संग्रह के लिए अनामिका और कन्नड़ में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली को वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। मोइली कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ साथ एक साहित्यकार भी हैं। उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई उपन्यास लिखे हैं। उन्हें 2007 में मूर्तिदेवी और 2014 में सरस्वती सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा अनामिका को हिंदी कविता ‘टोकरी में दिगन्त: थेरीगाथा:2014’ कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
अंग्रेजी में अरुंधति, उर्दू में हुसैन को मिलेगा सम्मान:
अंग्रेजी में अरुंधति सुब्रह्मण्यम को कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज़ ए ट्रैवलर’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
उर्दू में हुसैन-उल-हक को उनके उपन्यास ‘अमावस में ख्वाब’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- इन्हें भी साहित्य पुरस्कार से जायेगा नवाजा:
- कविता-संग्रह
- हरीश मीनाश्रु (गुजराती)
- आर.एस. भास्कर (कोंकणी)
- ईरुंगबम देवेन (मणिपुरी)
- रूपचंद हांसदा (संथाली)
- निखिलेश्वर (तेलुगु)
उपन्यास के लिए नवाजे जाने वाले :
नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचन्द्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमाइयम (तमिल)
कहानी-संग्रह के लिए:
अपूर्व कुमार सैकिया (असमिया), (दिवंगत) धरणीधर औवारी (बोडो), (दिवंगत) हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकान्त झा (मैथिली) एवं गुरदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी)।
नाटक के लिए:
ज्ञान सिंह (डोगरी) एवं जेठो लालवानी (सिंधी) को नाटक के लिए और शंकर (मणिशंकर मुखोपाध्याय) (बांग्ला) को संस्मरण के लिए
https://platform.twitter.com/widgets.jsप्रेस विज्ञप्ति: साहित्य अकादेमी द्वारा वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कार- 2020 की घोषणा |@prahladspatel, @pspoffice, @MinOfCultureGoI, @ksraosahitya, @PIB_India, @PIBCulture @MIB_India, @DDNational pic.twitter.com/fUaxJjlG0O
— Sahitya Akademi (@sahityaakademi) March 12, 2021