Delhi-Dehradun Shatabdi Express catches fire
दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस कोच में लगी आग, फिल्हाल स्थिति सामान्य

नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना सामने आई है, यात्रियों में इस से हड़कंप मच गया। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दे दी गई।
बताया गया कि लोको पायलट ने आग बढ़ने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन जंगल के बीच में ही रोक दी। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को दूसरो कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई।