
🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक: 24 फरवरी 2021
मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अंगारक योग व्यर्थ के वाद-विवाद से ग्रसित करा सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे मानसिक क्लेश मिले। भावुकता में नियंत्रण रखें।
कर्क: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।
सिंह: अंगारक योग के कारण किसी व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ सामाजिक, कुछ पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
तुला: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक-धार्मिक उत्सव में भागीदारी रहेगी।
मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।