

🌺 आज का राशिफल🌺
18 फरवरी 2021
मेष: राहु चंद्र की युति मन को अशांत करेगी। अवसाद से बचने के लिए परिवार के साथ रहें। अपनी समस्या को परिवार से साझा करें। धार्मिक कार्य में मन लगाएं।
वृष: लोभ और स्वार्थ कष्टदायी होगा। राहु चंद्र की युति अज्ञात भय से ग्रसित करेगी। मन को मजबूत करें। धैर्य से किया गया कार्य सफलता की ओर लेकर जाएगा।
मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। धन हानि और सम्मान पर चोट के प्रति सचेत रहें। धैर्य से काम लें और परिवार को साथ लेकर चलें।
कर्क: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। अपनों से ही सर्तक रहें। व्यावसायिक और आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा।
सिंह: राजनीतिक लाभ लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग सफलता की ओर ले जा सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। किसी के पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप न करें और न स्वयं हस्तक्षेप स्वीकार करें। वाणी पर संयम रखें। सचेत रहने की जरूरत है।
धनु: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक मामलों में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। जानबूझकर कोई जोखिम न उठाएं।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: निकट के व्यक्ति से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।