

आज का राशिफल
मेष राशिफल, 11 फरवरी: आज आजीविका की तलास पूरी होगी। राजनैतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाद विवाद से बचें।
वृष राशिफल, 11 फरवरी: आज घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यापार में पिता से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
मिथुन राशिफल, 11 फरवरी: आज मार्ग में चोट लग सकती है, सावधान रहें। किसी भूमिगत दुव्य से लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशिफल, 11 फरवरी: आज किसी विपरीत लिंग के साथी के कारण समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा।
सिंह राशिफल, 11 फरवरी: आज किसी गम्भीर रोग की चपेट में आ सकते हैं अत: सजग रहें। राजनैतिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या राशिफल, 11 फरवरी:आज प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे का प्रवेश हो सकता है। धन सम्बन्धी समस्या तनाव देगी।
तुला राशिफल, 11 फरवरी:आज वाहन प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है। भूमि सम्बन्धी कार्य से लाभ होगा। चोरी का भय सताएगा।
वृश्चिक राशिफल, 11 फरवरी: आज साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार की बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशिफल, 11 फरवरी: आज अकारण पिता से मतभेद हो सकते हैं। पैत्रिक सम्पत्ति पारवारिक विवाद का कारण बनेगी।
मकर राशिफल, 11 फरवरी: आज राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल होगी।
कुम्भ राशिफल, 11 फरवरी: आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति चिंतनीय रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होगा।
मीन राशिफल, 11 फरवरी: आज नौकरी में उच्चाधिकारी से नजदीकी का लाभ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।