18 फरवरी को किसानों ने रेल रोको अभियान की घोषणा की

देश में कृषि कानून के खिलाफ लंबे समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है। कृषि मंत्री गृह मंत्री यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसा देने के बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हैं और अपनी कृषि कानून को पूरी तरह से निरस्त करने की बात पर अड़े हैं।
बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 फरवरी को देश में चक्का जाम के बाद अब किसानों ने 18 फरवरी को रेल परिचालन रोकने का एलान किया है।
वहीं इससे पहले किसानों ने 14 फरवरी को मशाल रैली भी निकालने की तैयारी भी की है। किसानो की ओर से यह कहा गया है कि 14 फरवरी को पुलवामा दिवस पर वे अब तक कृषि आंदोलन में कुल 204 शहीद हुए किसानों और शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान संगठन 14 फरवरी को शाम 7 बजे देशभर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsPress note dated 10 Feb 2021 #FarmersAboveReligiousHate #FarmersProtest pic.twitter.com/d5rb1eUe6N
— Kisan Ekta Morcha (@Kisanektamorcha) February 10, 2021