

नई दिल्ली से कालका के बीच करीब दस माह बाद आज से शताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन अगले दिन कालका से चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए सुबह रवाना होगी। लेकिन इसके संचालन में थोड़े बदलाव होंगे। अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर से दिल्ली तक रेल मार्ग पर दौड़ेगी।
क्या होगा रूट:
02005 नई दिल्ली कालका शताब्दी स्पेशल ट्रेन आज शाम यानी 8 फरवरी 5:15 बजे नई दिल्ली से चलेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी से होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होते हुए उसी दिन रात 9:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 02006 कालका- नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन नौ फरवरी को कालका से सुबह 06:15 बजे चलेगी और चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।