
बिहार के मधुबनी में दिखी हैवानियत,17 साल की दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंखे फोड़ी
बिहार मे लगातार अपराधिक गतिविधियां चरम सीमा पर पहुंची हुई हैं। आये दिन राज्य में कई ऐसी अपराधिक गतिविधियां होती नजर आ रही हैं, जिससे एक बार फिर बिहार सरकार जनता के निशाने पर है। बीते मंगलवार को राज्य के मधुबनी जिले में चारा लेने गई 17 साल की दिव्यांग किशोरी जो बोल और सुन नही सकती थी, उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसकी आंखों को निर्दयता से लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर फोड़ दिया और मरने के लिए फेंककर फरार हो गए। किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बता दे की किशोरी मंगलवार दोपहर को वह बकरी के लिए चारा और जलावन की लकड़ी लेने नजदीक के गांव मनहरपुर की तरफ नदी किनारे गई थी।
उसी दौरान अपराधियों ने उसे अपना शिकार बना लिया। किशोरी के बहुत देर तक नहीं लौटने पर तलाश में निकले परिजनों को वह एक बगीचे में लहूलुहान हालत में पूरी तरह नग्न अवस्था में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे तत्काल उमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने उसका उपचार किया और हालत गंभीर देखकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मधुबनी सदर अस्पताल से किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।
[…] Bihar News: 17-yr-old disabled girl gang-raped in Madhubani […]