Ladakh: World Highest Salt Water Lake ‘Pangong Tso’ Open for Tourists
पर्यटन के लिए खोला गया दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी का झील :पैंगोंग झील

भारत और चीन के बीच लगभग आठ महीनो से जारी तनाव ले बीच पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील का परमिट सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच मई 2020 में हुई झड़प के बाद पैगोंग झील और इसके सटे इलाकों में सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई थी ,लेकिन कुछ दिनों बाद स्थानीय लोगों को आने जाने की अनुमति तो मिल गई, लेकिन लेह से अग्रिम इलाकों की ओर जाने वाले किसी भी बाहरी के लिए आवाजाही वर्जित कर दी गई थी।
जिसके बाद अब नए साल में लेह प्रशासन ने 10 जनवरी से इनर लाइन परमिट को बहाल कर दिया है।
आपको बात दें की दुनिया में सबसे ऊंची खारे पानी की झील है पैंगोंग त्सो झील और इसकी प्रसिद्धि तब बढ़ गई जब मशहूर फिल्मथ्री इडियट्स की शूटिंग यहाँ की गई। जिसके बाद अचानक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 4350 मीटर है। बदलते मौसम के साथ दिन में कई बार झील का पानी अपना रंग बदलता है। 160 किलोमीटर क्षेत्र में फैली झील का एक तिहाई भाग भारत में हैं जबकि दो तिहाई क्षेत्र एलएसी के उस पार चीन के नियंत्रण में है। झील का पूरा नाम पैंगोंग त्सो है, जिसका तिब्बती भाषा में अर्थ उच्च क्षेत्र में घास के मैदान वाली झील है। सालाना यहाँ करीब ढाई लाख पर्यटक आते हैं।