Congress leader and former Union Minister Buta Singh passes away at 86
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का 86 की आयु में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार में कई बार विभिन्न पदों पर मंत्री रह चुके बूटा सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 86 वर्षीय बूटा सिंह का नई दिल्ली में अंतिम सांस ली।
वर्ष 1934 जालंधर जिले में जन्मेे बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति का एक बड़ा नाम थे। बड़े दलित नेता के साथ साथ बूटा सिंह आठ आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।
कॉन्ग्रेस परिवार के विश्वासपात्र सरदार बूटा सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।