Forbes World’s 100 Most Powerful Women of 2020: Three Indian Women in top 100
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, Roshni Nadar Malhotra and Mazumdar-Shaw in top 100
फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं में भारत की 3 महिलाओं के नाम शामिल

फोर्ब्स ने वर्ष 2020 में विश्व की,100 सबसे सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है।
फोर्ब्स की यह सूची विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक सूची है जिसके लिए 30 देशों की चार पीढ़ियों तक की महिलाओं में से चयन किया गया। इस सूची में 10 राज्यों की प्रमुख, 38 सीईओ और पांच कलाकार शामिल हैं।
इस सूची में भारत की तीन महिलाओं ने अपना स्थान कायम किया है ,जिसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 41वें स्थान पर, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 55वें स्थान पर और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 68वें स्थान पर शामिल हो कर विश्व के शक्तिशाली महिलाओं के रूप में अपना परचम लहराया है।
फोब्स की इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर अपना कब्जा कायम रखा है।
दूसरे स्थान पर लगातार दूसरी बार यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड बनी रहीं हैं। तीसरे स्थान पर अमेरिका की नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची ने अपनी जगह बनाई है।
बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं। वहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 39वें और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 46वें स्थान पर रहीं हैं। न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा एर्डर्न को 32वां और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को 37वां स्थान मिला। लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान हासिल हुआ।
https://platform.twitter.com/widgets.jsAnnouncing the World's 100 Most Powerful Women of 2020: https://t.co/fSEkDPz9Nh #PowerWomen pic.twitter.com/8u6uB1LTYI
— Forbes (@Forbes) December 8, 2020