2008 Mumbai Terrorist Attacks: 12th anniversary today
मुंबई मनाएगा आज मनाएगा 26/11 को शहीद हुए से सैनिकों की 12वीं बरसी

आज के ही दिन , लेकिन आज से 12 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पूरा मुम्बई आतंकियों के हमले से दहल उठा था। 26 नवंबर 2008 के दिन ही लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते यहां पहुंचे थे और मुबई के शान कही जाने वाली ताज होटल पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में हमारे18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे।
इस हमले से मुंबई ही नही पूरा देश आतंकित हो गया था लेकिन हमारे देश के एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने अपनी जान जोखिम में डाल यहां पहुचे नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था और 1 आतंकी को जिंदा पकड़ा था। उसका नाम अजमल आमिर कसाब था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई।
आज के दिन हर साल मुम्बई पुलिस शहीद हुए सभी सुरक्षा जवानों और लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।इस साल भी मुम्बई पुलिस ने इसका आयोजन किया है लेकिन इस साल कोरोना की वजह से इसे काफी सीमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम दक्षिण मुंबई में पुलिस मुख्यालय में नवनिर्मित स्मारक स्थल पर होगा। इसमें शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन शामिल होंगे। साथ हीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जयसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।