Madhya Pradesh to get ‘Cow Cabinet’
मध्य प्रदेश सरकार अब गायों के संरक्षण के लिए बनाएगी गौ कैबिनेट
शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए ‘गौ कैबिनेट’ बनाने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर ट्वीट साझा करते हुए दी है।
गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे राज्य के आगर मालवा में बनाए गए गौ अभ्यारण्य में आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौ कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर आयोजित की जाएगी।
https://platform.twitter.com/widgets.jsप्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौकैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया गया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 18, 2020
पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे।
पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।