By Election Result 2020 Highlights: Lotus blooms
11 राज्यों के उपचुनाव में बीजेपी ने 59 सीटों में 40 पर अपनी जीत की दर्ज

भारत में 11 राज्यों के 59 सीटों के परिणाम 10 नवम्बर को घोषित किए गए । इस दौरान देश के 11 राज्य जिसमे छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को कुल 59 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें छत्तीसगढ़-हरियाणा और तेलंगाना में एक-एक, झारखंड-कर्नाटक-नागालैंड और ओडिशा में दो-दो, मणिपुर में पांच, उत्तर प्रदेश में सात, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर वोटिंग हुई थी।इन 59 सीटों में भाजपा ने 40 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। भाजपा ने तेलंगाना में एक, कर्नाटक में दो, मणिपुर में चार, उत्तर प्रदेश में छह, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 19 सीटों पर अपनी जीत हासिल की है।
वहीं छत्तीसगढ़ , हरियाणा और झारखंड की एक-एक सीट पर कांग्रेस ने भी अपना कब्जा जमाया। झारखंड की दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना कब्जा किया है। नागालैंड की दो सीटों में से एक पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने कब्जा जमाया, जबकि दूसरी सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। ओडिशा की दोनों सीटें बीजू जनता जनता की झोली में गई हैं। मणिपुर की एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती है। उत्तर प्रदेश की एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना नाम लिखवाया। वहीं, मध्य प्रदेश की 28 में से 19 सीटे भाजपा को मिलने के बाद बाकी नौ सीटों पर आठ कांग्रेस और एक बसपा ने जीती है।