Bihar boat accident: 5 feared dead and 20 missing after boat capsize in Bihar
भागलपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी नाव पलटी, 30 को सुरक्षित निकाला गया, 20 की तलाश जारी

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 50 लोग सवार थे। इनमें से 30 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जबकि 20 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। एक महिला का शव भी नदी से निकाला गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास यह हादसा हुआ। नाव से मजदूर और किसान गंगा नदी के उस पास मकई की बुवाई के लिए जा रहे थे। करीब 50 लोग नाव पर सवार थे। इसी दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने की पहल की। गोताखोरों ने करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
Bihar boat accident: 5 feared dead and 20 missing after boat capsize in Bihar Bihar boat accident: 5 feared dead and 20 missing after boat capsize in Bihar