Farm Bills 2020: कृषि कानून कर खिलाफ आज हजारों की संख्या में किसान पहुंचने चंडीगढ़

कृषि कानून के खिलाफ आज पूरे देश के किसानों में आक्रोश फूटा है।
इसके खिलाफ आज पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों से आज हजारों किसान चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके साथ हजारों की संख्या में वाहन भी होंगे। इसे देखते हुए शहर की अलग-अलग सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस को तैनात कर दि गई है। हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस से रैली की कोई अनुमति नहीं ली गई है।
इन्हें रोकने के लिए मुल्लांपुर, मटौर, जीरकपुर सीमा इलाका समेत अन्य जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। आज सभी किसान रैली ग्राउंड तक पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। इसके मद्देनजर अलग-अलग थाना पुलिस समेत अन्य शाखाओं के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का कहना कि किसानों को चंडीगढ़ में घुसने नहीं दिया जाएगा।
साथ ही इन जगहों पर धारा 188 लगाने के भी आदेश हैं ,इसके तहत अब जो को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते नजर आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।