Parliament Monsoon Session 2020: आज से शुरू होगा संसद की मानसून सत्र

कोरोना संकट के बीच आज से मानसून का 18 दिवसीय सत्र शुरू होने वाली है। कोरोना को देखते हुए इस बार सांसद का सत्र काफी अलग होगा और इस के लिए संसद पूरी तरह तैयार है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रविवार को सभी तैयारियों का जायजा लिया है। अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ऐसे संकट के समय में सभी सदस्यों की उपस्थिति की उम्मीद जताई। इस बार सत्र के आयोजन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। भारतीय इतिहास में पहली बार जब लोकसभा के सांसद राज्यसभा में और राज्यसभा के सांसद लोकसभा में बैठेंगे।
क्या है नए बदलाव:
सभी सांसदों, अधिकारियों और परिसर में आने वाले लोगों की कोरोना जांच होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
संसदीय कार्यवाही को डिजिटल किया गया है और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
सभी दरवाजों को भी स्पर्श मुक्त (टच फ्री) बनाया गया है।
परिसर में प्रवेश के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।
अपनी तरह के पहले मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की दो अलग-अलग पालियों में कार्यवाही होगी।
आज पहले दिन राज्यसभा का कार्य सुबह नौ बजे शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। वहीं, लोकसभा का कार्य दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम सात बजे तक चलेगा।
हर चरण में सदस्यों के बैठने के लिए संबंधित दीर्घाओं के साथ दोनों सदनों के कक्ष इस्तेमाल किए जाएंगे।
दोनों पालियों के बीच के समय में सैनिटाइजेशन का काम होगा।
कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगा। इसके लिए प्रावधान किया गया है कि जांच रिपोर्ट सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले की नहीं होनी चाहिए।
दोनों सदनों ने सांसदों के बैठने के लिए बनाई नई व्यवस्था
बता दें कि दोनों सदनों में कुल मिलाकर 780 से ज्यादा सदस्य हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय सभी सांसदों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए शॉर्ट वीडियो क्लिप उपलब्ध कराएगा। इनमें महामारी के बारे में और मास्क पहनने के फायदे आदि बताए जाएंगे। संसद भवन परिसर में 40 विभिन्न स्थानों पर स्पर्श मुक्त सैनिटाइजर रखे जाएंगे। इसके अलावा आपातकालीन चिकित्सा टीम और एंबुलेंस भी तैयार रखी जाएंगी।
https://platform.twitter.com/widgets.jsMonsoon Session of Parliament begins today.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) September 14, 2020
▪️Session will be held in two shifts – 9 AM to 1 PM & 3 PM to 7 PM
▪️Rajya Sabha will sit in morning shift & Lok Sabha in evening
▪️Session will take up 47 items till 1st October; It will take up 11 Bills to replace ordinances. pic.twitter.com/oFGKWWEJTg