कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, नोट बंदी को अमीरों के लिए फायदे वाला बताया…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बिगड़ी हुई अर्थ्यवस्था को देखते हुए एक वीडियो क्लिप जारी कि है जिसमें राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए नोट बंदी से मजदूर और गरीब किसानो की मजबूरी का जिक्र किया है। साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार के नोट बंदी के फैसले को अमीरों के लिए फायदे देने वाला बताया है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsमोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 3, 2020
जो पाँसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया।
GDP में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए। pic.twitter.com/GzovcTXPDv
बता दें कि कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार को देश की बिगड़ी हुई आर्थिक व्यवस्था पर घेर रही है। यह वीडियो राहुल गांधी के द्वारा जारी वीडियो पार्ट 2 है, इससे पहले भी राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर देश की जनता को संबोधित किया था।