PM Modi’s address to the nation Working on ‘one nation, one ration card’ scheme; Garib Kalyan Anna Yojana to be extended till Nov
पीएम मोदी ने वन नेशन वन राशनकार्ड की बात के साथ कोरोना से बचाव की बात से देश को किया संबोधित…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्र को छठी बार संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 16 मिनट के संबोधन में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से लापरवाही न करने की अपील की है।
खाश बातें ….
प्रधानमंत्री ने अनलॉक 2 के बारे में कुछ खाश बातें कहीं है जिसमे पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ते-लड़ते अब हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी, जुकाम, बुखार होता है। ये मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखें।
यह सच है कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है।
पीएम मोदी ने कहा अनलॉक-1 के बाद से लापरवाही बढ़ती जा रही है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतनी होगी।
लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। समय पर किए गए लॉकडाउन से हमारी स्थिति अच्छी है।
विशेषकर कंटेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ दिनों के बाद त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा। 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलेगा।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।